29.7 C
Kota
Thursday, October 15, 2026
Home Kota News कोटा में धूमधाम और उत्साह से मनाया गणतंत्र दिवस समारोह

कोटा में धूमधाम और उत्साह से मनाया गणतंत्र दिवस समारोह

rep...

-दुष्यंत सिंह गहलोत-

dushayant singh gehlot
दुष्यंत सिंह गहलोत

कोटा। देशभर में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। कोटा में भी उम्मेद सिंह स्टेडियम में जिला स्तरीय समारोह आयोजित हुआ। जिसमें यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल ने तिरंगा फहराया। इस अवसर पर यूडीएच मंत्री ने परेड का निरीक्षण किया। इसके बाद स्वतंत्रता सेनानियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। समारोह में कलेक्टर, एसपी, आईजी सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे। समारोह में करीब 850 स्कूली बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर शानदार परफॉर्मेंस दी। इससे पहले यूडीएच मंत्री ने शहीद स्मारक पर जाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

rep..

सांस्कृतिक कार्यक्रम और विभिन्न विभागों की झांकी का प्रदर्शन किया गया। रंग बिंरंगी ड्रेस में स्कूली छात्राओं ने देशभक्ति गानों पर डांस किया। कार्यक्रम में चंबल रिवर फ्रंट की झांकी आकृषण का केंद्र रही। समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों व सामाजिक क्षेत्र के लोगों का सम्मान किया गया। रेलवे स्टेडियम में डीआरएम ने, स्वास्थ्य भवन में सीएमएचओ ने ध्वजारोहण किया। नगर निगम सहित कई सरकारी कार्यालयों में तिरंगा फहराया गया।

rep.
उम्मेद सिंह स्टेडियम में समारोह को संबोधित करते हुए यूडीएच मंत्री ने कहा कि विश्व के कई देशों में कई बार लोकतंत्र को क्षति पहुंचाई गई। लेकिन हमारे संविधान निर्माताओं की दूरदर्शी सोच व लोकतांत्रिक परंपराओं के कारण भारत का लोकतंत्र विश्वभर में अनुकरणीय रहा है। कोटा पहला ट्रैफिक लाइट फ्री शहर बना है। सभी चौराहों व हेरिटेज गेटों का सौंदर्यकरण करवाकर नया रूप दिया गया है। शहर में आधुनिक पार्किंग की सुविधा विकसित की है।

Advertisement