29.7 C
Kota
Thursday, October 15, 2026
Home Kota News कोटा में विकास कार्यो का प्रभारी सचिव ने किया अवलोकन

कोटा में विकास कार्यो का प्रभारी सचिव ने किया अवलोकन

kota vikas karya

-कृष्ण बलदेव हाडा-

कोटा। नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल के निर्देशन में राजस्थान के कोटा में चल रहे विकास कार्यों का रविवार को स्वास्थ्य शासन विभाग के प्रमुख सचिव एवं कोटा के प्रभारी सचिव कुंजीलाल मीणा ने निरीक्षण कर अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ समय पर कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।
प्रभारी सचिव कुंजी लाल मीणा रविवार को पहले सिटी पार्क ऑक्सीजोन पहुंचे जहां उन्होंने पूरे पार्क का अधिकारियों के साथ भ्रमण कर पार्क में विकसित किये गए विश्व स्तरीय संसाधनों मॉन्यूमेंट्स जलाशय एवं स्थापित किए गए सघन वन का निरीक्षण कर शेष बचे कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
श्री मीणा ने नगर विकास न्यास की विकसित किए गए विश्व स्तरीय पार्क की सराहना की साथ ही रखरखाव एवं पार्क में पानी की उपलब्धता सहित अन्य बिंदुओं पर मौके पर मौजूद अधिकारियों से चर्चा की इसके बाद प्रभारी सचिव ने चंबल रिवर फ्रंट पर चल रहे कार्यो का निरीक्षण किया। नयापुरा क्षेत्र से उन्होंने बावड़ी का अवलोकन कर अधिकारियों के साथ जिप्सी में बैठकर समूचे चंबल रिवर फ्रंट पर चल रहे कार्यों का जायजा लिया।
श्री मीणा ने रिवर फ्रंट पर निर्माण किए जा रहे विश्व स्तरीय मॉन्यूमेंट्स एवं अन्य कार्यों की प्रगति रिपोर्ट पर मौके पर ही अधिकारियों से चर्चा कर समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान नगर विकास न्यास सचिव राजेश जोशी उपसचिव चंदन दुबे मुख्य अभियंता ओपी वर्मा सहित न्यास के अभियंताओं की टीम मौजूद रही।

Advertisement