29.7 C
Kota
Thursday, October 15, 2026
Home Kota News गीता जयंती पर भगवा ध्वज लेकर निकाली शौर्य यात्रा

गीता जयंती पर भगवा ध्वज लेकर निकाली शौर्य यात्रा

-रामबाबू मालव-

(कोटा महानगर प्रचार प्रमुख, विहिप)

कोटा। बजरंग दल की ओर से कोटा महानगर में रविवार को सुभाष खंड में पहली बार गीता जयंती पर शौर्य यात्रा निकाली गया। यह यात्रा पूरे देश में निकाली जा रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता साध्वी हेमा जी सरस्वती ने की व विशिष्ट अतिथि महानगर मंत्री मोहन मालव रहे।

मुख्य वक्ता बजरंग दल प्रांत सहसंयोजक योगेश रेनवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि गीता का संदेश युवाओं को मिले इसलिए यह शौर्य यात्रा की जा रही है। कर्म करो, पराक्रम, पुरुषार्थ करो। देश के लिए जिओ, देश के लिए मरो यह गीता का संदेश है। आने वाले समय में देश के सामने जो चुनौतियां है उसका सामना सभी युवाओं को करना है। देश की जनता जाग गई है। अब हिंदू का विरोध भारत का विरोध है। हिंदू संस्कृति का अपमान अब हम नहीं सहेंगे।
मंच संचालन महानगर संयोजक मुकेश शर्मा ने किया। इस दौरान सहमंत्री दिलीप चौहान, संजय जैन, अनिल झांझोट, युवराज सुमन, बृजेश चक्रधारी, भुवनेश नागर, ओम प्रकाश बैरवा, राम सिंह बोंकण, जितेंद्र खींची, उदय पांचाल योगेश शर्मा,जितेंद्र मेहरा सहित सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Advertisement