29.5 C
Kota
Thursday, October 15, 2026
Home Kota News ग्रेटर कोटा प्रेस क्लब को कार्य संचालन के लिए मिला भवन

ग्रेटर कोटा प्रेस क्लब को कार्य संचालन के लिए मिला भवन

whatsapp image 2023 08 29 at 20.27.57

-द ओपिनियन डेस्क-

कोटा। राजस्थान के कोटा में नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल के निर्देश पर कोटा नगर विकास न्यास के ग्रेटर कोटा प्रेस क्लब को कार्य संचालन के लिए भवन उपलब्ध कराया है।
क्लब के अध्यक्ष सुनील सुनील माथुर ने मंगलवार को बताया कि ग्रेटर कोटा प्रेस क्लब ने अपनी गतिविधियों के संचालन के लिए श्री धारीवाल से भवन उपलब्ध कराने का अनुरोध किया था जिसे उन्होंने स्वीकार करते हुए कोटा में न्यास की खाना लाल हवेली योजना के प्रथम तल पर भवन उपलब्ध कराया है जिसका आवंटन पत्र न्यास सचिव राजेश जोशी ने मंगलवार को ग्रेटर प्रेस क्लब अध्यक्ष सुनील माथुर, संरक्षक के एल जैन, कय्यूम अली, कोषाध्यक्ष बद्री प्रसाद गौतम, संयुक्त सचिव चन्द्र प्रकाश चंदू को सौंपा।
श्री माथुर ने इसके लिए श्री धारीवाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब क्लब की गतिविधियों को शीघ्र वहां से संचालित किया जाएगा।

Advertisement