28.5 C
Kota
Thursday, October 15, 2026
Home Kota News घर से पलायन कर गई बालिका को परिजनों को सौंपा

घर से पलायन कर गई बालिका को परिजनों को सौंपा

whatsapp image 2023 08 26 at 19.20.51

कोटा। बाल कल्याण समिति कोटा ने घर से पलायन कर कोटा आ गई बालिका को उसके परिजनों को सौंप दिया।
बाल कल्याण समिति कोटा अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि एक बालिका हरियाणा के पानीपत से 24 अगस्त को पलायन कर ट्रेन से कोटा आ गई थी। जीआरपी कोटा द्वारा बालिका को बाल कल्याण समिति कोटा के समक्ष पेश किया। बैठक में सदस्य ऋषभ जैन, बाबूलाल मेहरा, हरप्रीत कौर , अंजुमन बानो उपस्थित थे। समिति ने बालिका को राजकीय बालिका गृह में आश्रय दिया तथा उसके घर वापसी हेतु प्रयास किए। पुलिस थाना चांदनी बाग जिला पानीपत हरियाणा से श्री महावीर सिंह, श्रीमती परवीन महिला कांस्टेबल के साथ बालिका के पिता व चाचा ने बाल कल्याण समिति कोटा से संपर्क किया। सर्वसम्मति से समिति द्वारा बालिका के सर्वाेत्तम हित को देखते हुए आपद बैठक आहूत की और बालिका को उसके पिता चाचा से मिलवाया गया। बालिका परिजनों को देखकर प्रसन्नचित हो गई। बाल कल्याण समिति कोटा के बैठक दिवस न होने पर भी बालिका के हित में आपात बैठक में विशेष रूप से अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़, सदस्य ऋषभ जै सदस्य बाबूलाल मेहरा ने संपादित करवाया जिससे बालिका उसके परिजनों से तुरंत मिल सके।

Advertisement