28.5 C
Kota
Thursday, October 15, 2026
Home Kota News तबलिगी जमात के दीनी इज्तिमा में दूसरे दिन शामिल हुए हजारों लोग

तबलिगी जमात के दीनी इज्तिमा में दूसरे दिन शामिल हुए हजारों लोग

jamat

-आज दुआ के साथ होगा संपन्न
-निकलेगी दर्जनों जमाते

-दुष्यंत सिंह गहलोत-

कोटा। तबलीगी जमात के इज्तिमा में रविवार को हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। इस्तमे के अमीर सिद्दिक हुसैन साहब ने बताया कि यह इस्तेमा कोटा जिले का है इसमें जिलेभर से हजारों की संख्या में लोग हिस्सा लें रहे हैं।
रविवार को सुबह फजर के बाद से ही ओलेमावों के बयान शुरू हुए इसमें सबसे पहले मौलाना अशरफ अजमेरी का बयान हुआ। दोपहर जोहर की नमाज के बाद मुफ्ती अमजद साहब ने अपने बयान से उपस्थित मजमा को दीन और दुनिया के बारे में बताया। असर में मौलाना चिराग उद्दीन साहब ने बयान के बाद नबी के सुन्नत तरीके से 5 जोड़ों का निकाह संपन्न करवाया। इसके बाद रात्रि के समय भी बयान जारी रहे।

इस्तिमा स्थल पर सजी दुकानों पर लोगों ने टोपी मफलर सहित खुशबू के लिए इतर सोहन हलवा जानमाज मुसल्ला खजूर तसवीह नमाज सीखने की किताबें और दिनी किताबें बड़ी मात्रा में खरीदी। इस्तिमें के लिए बड़ी मात्रा में वज्जू घर खाने व चाय पानी की इंस्टॉल तथा मेडिकल कैंप लगाया गया था।

इज्तीमे में बयान करते हुए उलेमाओं ने आखिरी नबी मोहम्मद साहब के तरीकों पर चलने के फायदे बताए इसके अलावा दीन व दुनिया से जुड़ी हुई बातों पर प्रकाश डाला गया। इस्तेमा सोमवार को 9 बजे से अमन व भाईचारे वह देश की खुशहाली तरक्की की दुआ होगी इसमें राजस्थान के जिम्मेदार मौलाना चिरागुद्दीन प्रमुख रुप से शामिल रहेंगे।

 

Advertisement