35.3 C
Kota
Friday, October 16, 2026
Home Kota News देश के महात्मा

देश के महात्मा

mahatmagandhi
photo courtesy pixabay.com

-मनु वाशिष्ठ-

manu vashishth
मनु वशिष्ठ

भारत देश के दो महात्मा
गांवों में बसती जिनकी आत्मा।
स्वतंत्रता की बन गए थे आंधी
नाम उनका बापू गांधी।
सादगी की थे वो मिसाल
शास्त्री थे ऐसे, धरती के लाल।
एक पर था देश को भरोसा
तो दूसरे थे भारत की आस।
जन्मदिवस दोनों का एक ही दिन
मृत्यु भी थी एक जैसी ही,
हर लिए शांतिदूतों के प्राण।
एक का नारा अमन
एक का जय जवान जय किसान!
मुख से निकला हे राम!
ऐसे महात्माओं को मेरा प्रणाम!!
_ मनु वाशिष्ठ कोटा जंक्शन राजस्थान

Advertisement