26.9 C
Kota
Friday, October 16, 2026
Home Kota News निराश्रित बालक को शिशु गृह में भेजा

निराश्रित बालक को शिशु गृह में भेजा

whatsapp image 2023 03 16 at 19.53.14

-सावन कुमार टांक-

कोटा। गुमानपुरा पुलिस ने सड़क पर घूम रहे एक बालक को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया जहां पूछताछ में परिवार का पता नहीं लगने पर बालक को राजकीय शिशु गृह नान्ता में अस्थाई प्रवेश दिया गया है। बाल कल्याण समिति के रोस्टर सदस्य अरुण भार्गव ने बताया कि गुरुवार को थाना गुमानपुरा सीआई मुकेश मीणा के द्वारा एएसआई दीपक व कांस्टेबल हरिमोहन को बाल कल्याण समिति के कार्यालय भेजा उन्होंने बताया कि यह बच्चा 2:00 बजे से गुमानपुरा में सड़क पर घूम रहा था उसको समाजसेवी जुगनू वर्मा बैंडबॉक्स वाले ने बच्चे से बात करी। बच्चा कुछ नहीं बता पाया तो पुलिस के सहयोग से कुछ जगह मालूम करा लेकिन सफलता नहीं मिलने पर बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया गया।

जहां बाल कल्याण समिति की नियमित बैठक में कनीज फातिमा, मधुबाला शर्मा, विमल जैन,अरुण भार्गव ने संयुक्त रूप से बालक के हित को देखते हुए राजकीय शिशु ग्रह नान्ता में अस्थाई प्रवेश दिया गया व इसकी जानकारी प्राप्त करने के लिए इसके घर के और परिवार की पुलिस को भी निर्देशित किया गया वह अन्य कार्रवाई प्रारंभ की गई। यह जानकारी अरुण भार्गव ने दी

Advertisement