29.7 C
Kota
Thursday, October 15, 2026
Home Kota News पंचायत समिति इटावा की बैठक में लुहावद सरपंच ने उठाये क्षेत्र के...

पंचायत समिति इटावा की बैठक में लुहावद सरपंच ने उठाये क्षेत्र के मुद्दे

luhavad

-दुष्यंत सिंह गहलोत-
इटावा / कोटा। इटावा पंचायत समिति की बैठक प्रधान रिंकू मीणा की अध्यक्षता व विधायक रामनारायण मीणा के मुख्यअतिथ्य में आयोजित की गई। खंड विकास अधिकारी डॉक्टर गोपाल लाल मीणा ने पिछली मीटिंग का लेखा जोखा पेश किया
मीटिंग में लुहावद सरपंच संजीदा पठान के विगत डेढ़ वर्ष से टूटी पड़ी लुहावद खाड़ी की पुलिया को शीघ्र बनाने की मांग पर अधिशासी अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग मुकेश मीणा ने बताया कि इसकी डीपीआर बन चुकी है और स्वीकृति के लिए प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम सड़क योजना मैं दिल्ली भेजी जा चुकी है। शीघ्र ही सुकृति निकल जाएगी। सरपंच संजीदा पठान ने ग्रामपंचायत में पूर्ण रूप से कार्यरत ग्राम विकास अधिकारी लगाने की मांग की इस पर प्रधान रिंकू मीणा ने शीघ्र ग्राम विकास अधिकारी लगाने का आश्वासन दिया। वही संजीदा पठान ने दो माह पूर्व पूर्व सरपंच रफ़ीक़ पठान पर हुए हैं जानलेवा के आरोपियों को अभी तक गिरफ्तार नहीं करने का मुद्दा भी उठाया। इसके अलावा भी कई गंभीर मुद्दे उठाए। बैठक में पंचायत समिति सदस्य वह जिला परिषद सदस्य व सरपंचों ने अपने अपने क्षेत्र के मुद्दे उठाए। बैठक में प्रमुख रूप से सरपंच मानवेंद्र सिंह हाड़ा, ओमप्रकाश, जिला परिषद सदस्य गिर्राज मीणा, पंचायत समिति सदस्य चेतन पटेल सहित सभी लोगों ने अपने अपने क्षेत्र के मुद्दे उठाए

Advertisement