28.5 C
Kota
Thursday, October 15, 2026
Home Kota News बगैर सूचना आपूर्ति बंद करने से तलवंडी सहित नए कोटा में पानी...

बगैर सूचना आपूर्ति बंद करने से तलवंडी सहित नए कोटा में पानी के लिए तरसे लोग

वार्ड 71 के पूर्व पार्षद प्रत्याशी दुष्यन्त सिंह गहलोत के साथ स्थानीय लोग पानी के लिए जलदाय चौकी पहुंचकर धरने पर बैठ ने लगें। कुछ देर बाद अधिकारियों ने पानी की सप्लाई की

water00

-द ओपिनियन-
कोटा। कोटा शहर में जलदाय विभाग के अधिकारियों ने बगैर सूचना रविवार को अकेलगढ़ से पानी की सप्लाई बंद कर दी। जिससे आम जन पानी के लिए तरस गए। वार्ड 71 के पूर्व पार्षद प्रत्याशी दुष्यन्त सिंह गहलोत के साथ स्थानीय लोग पानी के लिए जलदाय चौकी पहुंचकर धरने पर बैठ ने लगें।

कुछ देर बाद अधिकारियों ने पानी की सप्लाई की। नन्द लाल ने कहा कि एक घण्टे पानी खोला है लेकिन टंकी में पानी नहीं है। जितना घरांे में पानी लाइन से जाएगा उतना पानी ही लोगों को मिल सकेगा। वहीं जब अकेलगढ़ से प्रेशर तेज आएगा तब पानी की टंकी भरेगी। वही स्थानीय कांग्रेस नेता दुष्यन्त सिंह गहलोत ने कहा कि लोगों को पानी की समस्या सुबह से आ रही है। इस पॉश कालोनी में स्टूडेंट्स भी घरो में रहते हैं वो भी सुबह से परेशान हो गए।

 

पार्षद की ओर से पानी के टैंकर स्थानीय लोगो के लिए लगाए गए। वही जब अधिकारियों को फोन किया तो उन्होंने छुटटी होना बताई। अधिकारियों की लापरवाही के कारण लोग प्यासे रहे। उन्होंने कहा कि चंबल मंें भरपूर पानी है लेकिन लोगों को पीने का पानी नहीं मिल पा रहा। पिछले 3 दिन से पूरे शहर में यही समस्या बनी हुई है। कम दबाव से नए कोटा में पानी सप्लाई किया जा रहा है।

ज्यादातर इलाकों में एक समय ही पानी सप्लाई हो रही है। जबकि तलवंडी में 24 घण्टे पानी आता था। वहीं अब पानी के लिए लोग तरस रहे हैं। दो दिन से तलवंडी में पानी ही नहीं आ रहा था। लोगों को कैंपर खरीदने पडे। लोगो की मांग थी कि जलदाय विभाग 24 घण्टे पानी नहीं दे तो कम से कम 12 घण्टे तो पानी तलवंडी पॉश कालोनी में दिया जाए। यहाँ बाहर से पढ़ने आए छात्र छात्राओं को पानी के कारण परेशानी होती है।

Advertisement