29.5 C
Kota
Thursday, October 15, 2026
Home Kota News मदर टेरेसा की 25 वीं पुण्यतिथि पर्व पर आत्मा शांति की प्रार्थना...

मदर टेरेसा की 25 वीं पुण्यतिथि पर्व पर आत्मा शांति की प्रार्थना हुई

mother teresa
मदर टेरेसा की 25 वीं पुण्यतिथि पर्व पर आत्मा शांति की प्रार्थना में मौजूद मदर टेरेसा होम की सिस्टर्स।

-पी. के. आहूजा-

कोटा। राजस्थान के कोटा शहर में माला रोड स्टेशन क्षैत्र स्थित मदर टैरेसा होम में नोबल पुरस्कार विजेता मदर टेरेसा की 25 वीं पुण्यतिथि पर्व मनाया गया। इस अवसर पर मदर टैरेसा होम की सिस्टर्स और आवासरत लोगों ने मिलकर मदर टैरेसा को माला अर्पण, दीप कैंडल जलाकर आत्मा शांति की प्रार्थना की और भजन गाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
होम इंचार्ज सिस्टर रोशलीन ने बताया आज ही के दिन 5 सितम्बर 1997 को कलकत्ता मे 87 साल की उम्र मे मां मदर टैरेसा का निधन हुआ था। इस दिवस को पुण्यतिथि पर्व के रुप मे मनाया जाता है । इस अवसर पर मदर टैरेसा सिस्टर्स रोशलीन, डीना बसलीदा, एडलीन, पूनम सिस्टर्स और समाजसेवी पी. के. आहूजा सहित समस्त मदर टैरेसा होम में रहने वाले परिवारजन सहित मौजूद रहे।

Advertisement