26.9 C
Kota
Saturday, October 17, 2026
Home Kota News महिलाऐं डरें नहीं, दुर्व्यवहार एवं प्रताड़ना के खिलाफ आवाज उठाएं- प्रेरणा

महिलाऐं डरें नहीं, दुर्व्यवहार एवं प्रताड़ना के खिलाफ आवाज उठाएं- प्रेरणा

prearna

– डॉ जगदीश शर्मा-
कोटा। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भ्रष्टाचार निरोधक विभाग ग्रामीण प्रेरणा शेखावत ने कहा है कि महिलाओं को अपने साथ होने वाले दुर्व्यवहार एवं प्रता़डना के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए और पुलिस हेल्पलाइन की मदद लेनी चाहिए।
प्रेरणा शेखावत दादाबाड़ी में समर्पण बहुउद्देश्यीय विकास समिति द्वारा चिल्ड्रन शिक्षण प्रशिक्षण महाविद्यालय में आयोजित संगोष्टि को संबोधित कर रहीं थी। उन्होंने कहा कि कहीं भ्रष्टाचार की सूचना हो तो भी हेल्पलाईन नम्बर 1064 पर शिकायत दर्ज कराऐं, चुपचाप सहन नहीं करें। कार्यक्रम में समर्पण समिति के अध्यक्ष आरएस कसेरा ने कहा कि महिलाओं में आत्म सुरक्षा बहुत आश्यक है। इसके लिए निरंतर जागरूक रहे। पूर्व महापौर सुमन श्रंगी ने कहा कि शिक्षा का बालिका उत्थान में बड़ा महत्व है। शिक्षित बालिकाऐं ही साहस के साथ विपरीत परिस्थितिकी का सामना कर सकती है।

sammelan
संगोष्ठि में उपस्थित शिक्षिकाएं और अन्य अतिथि

चिल्ड्रन एजुकेशनल ग्रुप के चेयरमेन एसए खान ने भी विचार व्यक्त किए। प्राचार्य डॉ अनामिका राठौड़ ने स्वागत किया।संचालन व्याख्याता प्रीती जासू ने किया। कार्यक्रम में महासचिव डॉ जगदीश शर्मा,यज्ञदत्त हाड़ा, महेश चतुर्वेदी आदि के अलावा बीएड शिक्षिकाऐं बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं।
 (महासचिव, समर्पण बहुउद्देश्यीय विकास समिति)

Advertisement
1 Comment
Oldest
Newest Most Voted