28.5 C
Kota
Thursday, October 15, 2026
Home Kota News यूडीएच मंत्री धारीवाल ने किया अमृतम सभागार का लोकार्पण

यूडीएच मंत्री धारीवाल ने किया अमृतम सभागार का लोकार्पण

whatsapp image 2023 02 12 at 15.53.22

कोटा। स्वायत्त शासन मंत्री श्री शांति धारीवाल ने दी एसएसआई एसोशिएशन द्वारा पुरुषार्थ भवन में नवनिर्मित अमृतम सभागार का लोकार्पण कर उद्यमियों को सम्बोधित किया।
उन्होंने कहा कोटा विकास की दृष्टि से देश के चुनिदा विकसित शहरों में शामिल है। अब शिक्षा नगरी के साथ पर्यटन नगरी की ओर कदम बढे है। उन्होंने कहा यहां कोचिंग प्राप्त करने आने वाले बच्चों के 4 लाख अभिभावक एम्बेसेडर का काम करेंगे। उन्होंने कहा समय कम है लेकिन प्रयास रहेगा कोटा का रानपुर क्षेत्र नए आधुनिक शहर का सपना साकार कर सकें।

whatsapp image 2023 02 12 at 15.53.21

समारोह में एसएसआई एसोशिएशन के संस्थापक अध्यक्ष गोविंद राम मित्तल, अध्यक्ष राजकुमार जैन, एलन कोचिंग के गोविंद महेश्वरी, यूआईटी के पूर्व अध्यक्ष रविन्द्र त्यागी सहित पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Advertisement