25.9 C
Kota
Saturday, October 17, 2026
Home Kota News यूथ ब्रिगड़ की कार्यकारणी का विस्तार

यूथ ब्रिगड़ की कार्यकारणी का विस्तार

-दुष्यन्त सिंह गहलोत-
कोटा। सामाजिक कार्य में सक्रिय, हिंदुत्व से जुड़े हर कार्य में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली यूथ ब्रिगड़ की कार्यकारणी का विस्तार किया गया। कार्यक्रम में भाजपा नेता विकास शर्मा ने सभी नव निर्वाचित सदस्यों को माल्यार्पण कर सदयस्ता दिलाई।
मुख्य अतिथि विकास शर्मा ने कहा कि, युवाओं में एकता ही समाज को एक नयी दिशा प्रदान करती है। यूथ ब्रिगड़ सामाजिक सरोकार के कार्यों में हमेशा से अपनी अग्रणी भूमिका निभाता है। यूथ ब्रिगेड़ अध्यक्ष राहुल सिंह सिकरवार ने बताया की संगठन के विस्तार के लिए आज यूथ ब्रिगड़ की बैठक लेकर कार्यकारणी का विस्तार किया गया। कार्यकारणी के विस्तार से संगठन के कार्य को गति प्रदान होगी। कार्यक्रम में कोटा संभाग से जिला विधानसभाओं व मंडल ओर वार्ड स्तर के सभी सदस्यों को नए दायित्व की शपथ दिलायी। कार्यक्रम में मुख्य रूप भाजपा उद्योग के जिला संयोजक के.पी सिंह, जिला सह संयोजक गिरीश गौतम,गजेंद्र सिंह जोंटी दादा आदि गणमान्य व्यक्तियों ने नयी कार्यकारणी के सभी सदस्यों को बधाई देकर यूथ ब्रिगड़ संगठन को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

Advertisement