26.9 C
Kota
Saturday, October 17, 2026
Home Kota News राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कोटा के एकत्रीकरण में शाखा के महत्व को दर्शाया

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कोटा के एकत्रीकरण में शाखा के महत्व को दर्शाया

हृदय से हृदय को जोड़ती है शाखा - श्री दिनेश चंद्र

rss 1

-गिरधर सोनी-

(प्रचार प्रमुख, आरएसएस)

कोटा। स्वामी विवेकानंद विद्यालय महावीर नगर तृतीय में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कोटा का एकत्रीकरण हुआ। एकत्रीकरण के मुख्यअतिथि दिनेश चंद्र अखिल भारतीय समग्र ग्राम विकास संयोजक ने दैनिक शाखा के महत्व को दर्शाया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की नित्य मैदान में लगने वाली शाखा व्यक्ति को हृदय से हृदय को जोड़ती है। नूतन पद्धति के माध्यम से हमने अनेक चुनौतियों का सामना किया और विजय प्राप्त की।

संघ पर लगने वाला प्रथम प्रतिबंध हो या फिर से आपातकाल के समय का प्रतिबन्ध रहा हो, जब आपातकाल के समय राजनेता और समाज सेवक इंदिरा गांधी के भय से सत्याग्रह भी नहीं कर पा रहे थे ऐसे समय में जो हमने दैनिक शाखा से लोगों को जोड़ना सीखा था उस पद्धति का उपयोग करते हुए सफल सत्याग्रह किया और विजयश्री प्राप्त की।
1971 का भारत -पाक युद्ध हो, कश्मीर समस्या हो, राम मंदिर निर्माण का आंदोलन हो इन सभी चुनौतियों का सामना किया एवं विजय प्राप्त की। भविष्य में शहरी क्षेत्र में 3ः एवं ग्रामीण क्षेत्र में 1ः स्वयंसेवक तैयार करना हमारा लक्ष्य है। हर कार्य में सफलता देखकर विरोधी भी कहने लगे की संघ क्या खाता है। उन्होंने कहा कि संघ समय खाता है अनेक कार्यकर्ताओं ने संघ कार्य के लिए अपना संपूर्ण जीवन खपा दिया।

उद्बोधन से पूर्व गणवेश धारी स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में गुणवत्तापूर्ण प्रदर्शन किया। दंड एवम समता के अनेक प्रयोग का प्रदर्शन हुआ। अंत में घोष का प्रदर्शन हुआ। अनेक रचनाएं बजाई गई। विभाग संघ चालक पन्नालाल, महानगर संघ चालक गोपाल गर्ग भी इस दौरान मंचासीन थे। हजारों स्वयंसेवकों एवम नागरिकों ने एकत्रिकरण में भाग लिया। वरिष्ठ प्रचारक राजेंद्र जी, प्रांत प्रचारक श्री विजयानंद, सह प्रांत प्रचारक श्री मुरलीधर, विभाग प्रचारक श्री धर्मराज, महानगर प्रचारक श्री विष्णु तथा विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री व प्रचारक श्री दिनेश उपाध्याय भी उपस्थित रहे।

Advertisement