25.9 C
Kota
Saturday, October 17, 2026
Home Kota News लंपी बीमारी को पशु आपदा घोषित करने व बढ़ते अपराधों पर अंकुश...

लंपी बीमारी को पशु आपदा घोषित करने व बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने की मांग को लेकर सर्व हिंदू समाज का प्रदर्शन

rambabu

-राम बाबू मालव-
(विहिप प्रचार प्रमुख)

कोटा। विश्व हिंदू परिषद की ओर से कोटा कार्यालय मानव विकास भवन से संभागीय आयुक्त कार्यालय तक प्रदर्शन करते हुए गौमाता को न्याय दिलाने हेतु, कोटा शहर के रानपुर थाना क्षेत्र में 6 वर्ष की बालिका के साथ हुए दुष्कर्म के विरोध में ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया की लंपी बीमारी को पशु आपदा घोषित करने व बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने की मांग को लेकर सर्व हिंदू समाज ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला। सर्व समाज के लोगों ने मानव विकास भवन से संभागीय आयुक्त कार्यालय तक रैली निकाली।

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि राजस्थान में गऊ संरक्षण के नाम पर करोड़ों का गो-टैक्स वसूला जाता है। लेकिन जब गायों के संरक्षण पर पैसे खर्च करने की बात आती है तो सरकार का खजाना खाली नजर आता है। लंपी वायरस की त्रासदी राजस्थान झेल ही रहा है। इस बीमारी से पूरे कोटा संभाग में अब तक हजारों गाय दम तोड़ चुकी हैं। उन्होंने 9 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा है। मांग पत्र पर कार्रवाई नहीं होने पर हर तहसील क्षेत्र में आंदोलन करने की चेतावनी दी। रानपुर थाना क्षेत्र में 6 साल की मासूम से रेप करने वाले आरोपी को फांसी की सजा दिलाने की मांग की और कहा कि पीड़िता के परिजनों को 50 लाख की आर्थिक सहायता दिलाने की बात आती है तो सरकार का खजाना खाली नजर आता है। लंपी वायरस की त्रासदी राजस्थान झेल ही रहा है। इस बीमारी से पूरे कोटा संभाग में अब तक हजारों गाय दम तोड़ चुकी हैं। इस दौरान रामगंजमंडी विधायक मदन दिलावर,बजरंगदल प्रांत सह संयोजक योगेश रेनवाल,महानगर संयोजक मुकेश शर्मा, सहसंयोजक राजू सुमन विद्यार्थी प्रमुख भुवनेश नागर, प्रचार प्रमुख रामबाबू मालव, सुरक्षा प्रमुख अनिल झांझोट, रामसिंह बोंकण, जगदीश नागर,चंदन वर्मा, जितेंद्र खींची, नरेश मीणा,अक्षय वैष्णव,युवराज सिंह,तरुण योगी, सोनू, मोनू आर्य, गौसेविका सुनीता सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisement