33.4 C
Kota
Thursday, October 15, 2026
Home Kota News विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की बैठक आयोजित, कार्यकारिणी का विस्तार

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की बैठक आयोजित, कार्यकारिणी का विस्तार

-रामबाबू मालव-

(प्रचार प्रमुख, विश्व हिंदू परिषद)

कोटा। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल विश्वकर्मा प्रखंड की बैठक कर्णेश्वर महादेव मंदिर कंसुआ धाम में बजरंग दल प्रांत सहसंयोजक योगेश रेनवाल, महानगर मंत्री मोहन मालव व महानगर सहसंयोजक राजू सुमन की उपस्थिति में संपन्न हुई।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए योगेश रेनवाल ने कहा कि आतंकवाद, लव जेहाद, धर्मान्तरण आदि चुनौतियां दिन प्रतिदिन बढती जा रही हैं जिन पर नियंत्रण पाने के लिये समाज को संगठित करना आवश्यक है। संगठित समाज से ही समर्थ राष्ट्र की कल्पना की जा सकती है। इस अवसर पर मोहन मालव ने कहा कि विभिन्न चुनौतियों से निपटने के लिये देश को बजरंग दल से बहुत उम्मीदें हैं, इसलिये बजरंगियों की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। आवश्यकता है युवाओं को देव भक्ति के साथ देश भक्ति का पाठ भी पढ़ाया जाये।

कार्यकारिणी का हुआ विस्तार

कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए प्रखंड अध्यक्ष जयनारायण गुर्जर, प्रखंड मंत्री राजेन्द्र मेहरा, प्रखंड संयोजक चेतन नेकाडी, उपाध्यक्ष दिनेश साहनी, सहमंत्री पवन यादव, सहसंयोजक अरविंद मधुकर व त्रिलोक यादव, सुरक्षा प्रमुख रितेश केवट, गौरक्षा प्रमुख अमृत यादव, मिलन केंद्र प्रमुख दयाराम प्रजापति, बलोपासनाकेंद्र प्रमुख अनिल वाल्मीकि, सेवा प्रमुख राजेन्द्र सिंह, विधि प्रमुख जितेन्द्र वर्मा, समरसता प्रमुख राजपाल वैष्णव दायित्व सौंपे गये।

Advertisement