25.9 C
Kota
Saturday, October 17, 2026
Home Kota News वीरांगनाओं के हितों के लिए जारी रहेगा संघर्ष – पंवार

वीरांगनाओं के हितों के लिए जारी रहेगा संघर्ष – पंवार

pawar

— एस एम एस में भर्ती सांसद किरोड़ी लाल के हाल जाने

कोटा। वीरांगनाओं के हितों की रक्षा के लिए उनके साथ धरने पर बैठे सांसद किरोड़ी लाल मीना के साथ पुलिस द्वारा की गई बदसलूकी की भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष प्रहलाद पंवार तथा लाडपुरा के पूर्व विधायक भवानी सिंह राजावत ने निंदा की और इसे राज्य सरकार की ओछी हरकत बताया है।
पंवार और राजावत ने एस एम एस अस्पताल जयपुर में भर्ती सांसद मीना के हालात जाने और वीरांगनाओं के हितों के लिए संघर्ष करने की बात कही। सांसद मीना की गर्दन में तकलीफ बताई है। उन्हें उपचार के लिए दिल्ली शिफ्ट करने की बात कही जा रही है।

Advertisement