29.5 C
Kota
Thursday, October 15, 2026
Home Kota News गणेश चतुर्थी पर शोभायात्रा व अखाड़ा निकाला

गणेश चतुर्थी पर शोभायात्रा व अखाड़ा निकाला

-श्री दक्ष प्रजापति नवयुवक मंडल व हितकारी समिति का आयोजन -प्रजापति समाज की होनहार प्रतिभाओं को पुरस्कृत किया

01
छावनी में गणेश महोत्सव के अवसर पर निकाली शोभायात्रा में अखाडे का प्रदर्शन करते कार्यकर्ता।

कोटा। श्री गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर हर वर्ष की भांति गणेश मंदिर से श्री दक्ष प्रजापति नवयुवक मंडल व हितकारी समिति, के नेतृत्व में प्रजापति समाज की होनहार प्रतिभाओं को पुरस्कृत किया और शोभा यात्रा व अखाड़ा निकाला गया। श्री दक्ष प्रजापति नवयुवक मंडल के अध्यक्ष लोकेश प्रजापति ने बताया कि शोभा यात्रा में दो झांकी शिव परिवार, व राधा कृष्ण जी की शामिल रही और श्री नारायण व्यायाम शाला अखाड़े के खिलाड़ियों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए जिसमें तलवार बाजी, पट्टा की चाल, लकड़ी, भर्नेटी, शामिल है। शोभायात्रा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व उपमहापौर सुनीता व्यास रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनंत चतुर्दशी आयोजन समिति की अध्यक्ष महामंडलेश्वर हेमा सरस्वती ने की।

लाठी चलाने का करतब दिखाते खिलाडी।

अतिविशिष्ट अथिति भाजपा नेता राजकुमार उदयवाल, दक्ष प्रजापति महापंचायत के संभागीय अध्यक्ष मोतीलाल डकोरिया, अनंत चतुर्दशी आयोजन समिति के प्रभारी राजेंद्र जैन, सनातन धर्म अखड़ा समिति के अध्यक्ष राधाबल्लभ शर्मा, महामंत्री रमेश राठौर, वार्ड 15 की पार्षद पिंकी प्रजापति, पूर्व पार्षद मीना प्रजापति, अनिला प्रजापति, नारायण व्यायाम शाला के संरक्षक मोहनलाल भगेनिया, अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद चंदेल, व्यायामशाला गुरु मनीष प्रजापति, संचालक कमलेश प्रजापति, छावनी पंचायत के अध्यक्ष मदनलाल अनवड़िया, हितकारी समिति के भारत कुमार नारोलिया, भाजपा छावनी मण्डल के अध्यक्ष भूपेन्द्र भाया, प्रजापति समाज के वरिष्ठ जन मदनलाल नारोलिया, ओम सिकरवार, लालचंद तुसिया, किशन प्रजापति, नरेंद्र तुसिया नारू, रूपनारायण प्रजापति, दक्ष प्रजापति नवयुवक मण्डल के पंकज कुमार भगेनिया, जयप्रकाश तुसिया सिट्टू, विवेक मोनू, देवेंद्र भगेनिया, परमेश्वर प्रजापति, कौशल किशोर, दीपक प्रजापति, विक्की, मनोज प्रजापति, हरीश प्रजापति, रिशांसु, चेतन, महेश मोनू, हेमन्त गोलू, कुंदन प्रजापति, कुशल उदयवाल, जयप्रकाश तुसिया, राजू प्रजापति, चंद्रशेखर प्रजापति, मनोज प्रजापति, उपस्थिति रहे।

आग के गोले के बीच से कूदने का प्रदर्शन करते हुए।
लाठी से बचाव का प्रदर्शन करते हुए युवक।
आंख पर पट्टी बांधकर प्रदर्शन करते हुए युवक।
Advertisement