26.9 C
Kota
Saturday, October 17, 2026
Home Kota News श्वान के हमले में कोटा दक्षिण नगर निगम के वार्ड 70 से...

श्वान के हमले में कोटा दक्षिण नगर निगम के वार्ड 70 से भाजपा पार्षद रीता सालूजा घायल

salooja
श्वान के हमले में घायल भाजपा पार्षद रीता सालूजा

-चंद्रप्रकाश पत्रकार-
कोटा में आवारा श्वानों ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। आए दिन आवारा श्वान लोगों पर हमला कर रहे हैं। लेकिन जिम्मेदार हैं कि इस ओर ध्यान नहीं दे रहे। लगातार श्वानों की संख्या में तेजी से बढोतरी हो रही है। शहर का कोई इलाका ऐसा नहीं है जहां श्वानों का आतंक नहीं हो।

salooja 01
श्वान के हमले से भाजपा पार्षद रीता सालूजा के पैर में घाव से रिसता खून

कोटा दक्षिण नगर निगम के वार्ड 70 से भाजपा पार्षद रीता सालूजा पर शुक्रवार को श्वान ने हमला कर दिया। वह महावीर नगर तृतीय क्षेत्र में स्कूटी पर जा रही थीं तभी आवारा श्वान ने हमला कर दिया। उनके पैर पर श्वान के दांत लगाने से घाव हो गया। घाव से खून रिसने लगा।

Advertisement