26.9 C
Kota
Saturday, October 17, 2026
Home Kota News सतरंगों से सजी गणतन्त्र दिवस की पूर्व सन्ध्या

सतरंगों से सजी गणतन्त्र दिवस की पूर्व सन्ध्या

26th

प्रस्तुतियों से दर्शक अभिभूत

कोटा। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर देश भक्ति और देश की इंद्रधनुषी संस्कृति की झलक साकार हुई। यूआईटी ऑडिटोरियम में विद्यार्थियों द्वारा दी गई आकर्षक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोहा लिया।

26t
आईजी प्रसन्न कुमार खमेसरा,जिला कलेक्टर ओपी बुनकर, एसपी ग्रामीण कावेन्द्र सिंह सागर,एडीएम प्रशासन राजकुमार सिंह एडीएम सिटी बृजमोहन बैरवा, सीईओ जिला परिषद ममता तिवारी,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राम कल्याण, समाजसेवी अमित धारीवाल एवं गणमान्य जन मौजूद रहे।

26
कार्यक्रम में कभी देश भक्ति के रंग सजे तो कभी राजस्थानी संगीत की छटा बिखरी। हर हर शंभू और श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी.. बोलों के साथ नृत्य नाटिकाओं की प्रस्तुतियों ने भक्ति विभोर किया। “तुमको नमन नौजवान “,”आओ हम निर्माण करें”,” वंदे मातरम” जैसे बोलों से सजी प्रस्तुतियों ने माहौल में देश भक्ति रंग भरा। कालबेलिया नृत्य,चरी नृत्य, कृष्ण लीला आधारित नृत्य नाटिका, सहित आकर्षक प्रस्तुतियां दी गई।

26.

विभिन्न विद्यालयों एवं नृत्य प्रशिक्षण केंद्रों द्वारा यह प्रस्तुतियां दी गई। सभी कलाकारों को सम्मानित किया गया। संचालन पुरुषोत्तम शर्मा एवं नीता डांगी ने किया।

Advertisement