29.7 C
Kota
Thursday, October 15, 2026
Home Kota News सर्व हिंदु समाज संघर्ष समिति के आव्हान पर अनिश्चितकालीन धरना जारी

सर्व हिंदु समाज संघर्ष समिति के आव्हान पर अनिश्चितकालीन धरना जारी

whatsapp image 2023 08 27 at 17.15.41

कोटा। सर्व हिंदु समाज संघर्ष समिति के आव्हान पर कलेक्ट्रेट पर अनिश्चितकालीन धरना आज चौथे दिन भी जारी रहा।
विहिप के प्रचार प्रमुख रामबाबू मालव ने बताया कि धरने को संबोधित करते हुए विश्व हिन्दू परिषद् चित्तौड़ प्रांत के अध्यक्ष प्रताप सिंह नागदा ने कहा कि रामसेतु के मामले 2007 में सम्पूर्ण देश में विहिप द्वारा चक्का जाम किया गया गया। उस परिणाम के कारण केंद्र सरकार को मांग माननी पड़ी। यदि समय रहते राज्य सरकार द्वारा मांगे नही मानी तो पूरे संभाग में अनिश्चितकाल के लिए धरना दिया जायेगा।
दुर्गा वाहिनी विभाग संयोजिका स्वीटी शर्मा ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस सरकार के मुस्लिम तुष्टीकरण के चलते इस्लामी जिहादी गतिविधियों में लिप्त अपराधियों का संरक्षण किया जा रहा है। सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण कर अवैध मजारे बनाई जा रही है।
दुर्गावाहिनी महानगर संयोजिका सोनल विजयवर्गीय ने कहा कि विधर्मियी को सरकार का संरक्षण प्राप्त है। जिसके कारण उनके द्वारा सरकारी जमीनों पर अवैध रूप से अतिक्रमण कर मजारे बनाई जा रही है। जबकि सरकार को भू राजस्व अधिनियम की धारा 91 के तहत कार्यवाही करते हुए अतिक्रमी को बेदखल किया जाने का प्रावधान है।
धरने को सर्व हिन्दु समाज संघर्ष समिति के सुनीता सामरिया, शकुंतला चौहान एडवोकेट ,पुष्पा सोनी,चेतना महावर ने भी संबोधित किया। धरने पर विश्व हिंदू परिषद के महानगर मातृशक्ति संयोजिका मधुलता भास्कर ने आभार व्यक्त किया।
धरने में मातृशक्ति संयोजिका ममता कंवर, कृतिका सोनी,विमला देवी,रोशन मीणा,रानी शर्मा,श्री नाथ मित्तल ,मोहन मालव,राजू सुमन,चेतन नेकाड़ी,सहित मातृशक्ति दुर्गावाहिनी की कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे ।

Advertisement