29.5 C
Kota
Thursday, October 15, 2026
Home Kota News सामाजिक सरोकारों के लिए सक्रिय रहेगी वरिष्ठजन कल्याण समिति

सामाजिक सरोकारों के लिए सक्रिय रहेगी वरिष्ठजन कल्याण समिति

img 20230225 wa0257

कोटा। वरिष्ठ जन कल्याण समिति अपने कार्यक्रमों में जन कल्याण के साथ ही सामाजिक कार्यक्रमों में सक्रिय रहने के लिए कार्य योजना तैयार करेगी।
गत दिवस विज्ञान नगर के इंजीनियर्स भवन में समिति की बैठक अध्यक्ष पूर्व पुलिस अधिकारी चंद्र सिंह के सानिध्य में हुई जिसमें नए सदस्यों डाॅ सीपी गुप्ता,यज्ञदत्त हाड़ा,श्याम लाल गुप्ता, एफसीआई के गेरा साहब का माल्यार्पण कर स्वागत किया। महासचिव सीकेएस परमार ने बताया कि संस्थापक अध्यक्ष शंकर आसकंदानी,जीडी पटेल,एलसी बाहेती,डाॅ वेदप्रकाश गुप्ता,सेवानिवृत्त न्यायाधीश गजेंद्र कुमार गौड़,सुखविंदर सिंह आदि ने वरिष्ठ जन कल्याण के कार्यों एवं समाजिक सरोकारों ,देश की वर्तमान हालातों पर विचार प्रकट किए।

Advertisement