29.7 C
Kota
Thursday, October 15, 2026
Home Kota News सारस्वत समाज के वन विहार महोत्सव में दिखा उत्साह

सारस्वत समाज के वन विहार महोत्सव में दिखा उत्साह

whatsapp image 2023 09 24 at 19.20.31

कोटा। सारस्वत ब्राह्मण हितकारी समिति कोटा की ओर से सारस्वत समाज का वन विहार महोत्सव रविवार को आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत खेलकूद व विभिन्न प्रतियोगिताओं के साथ हुई। समाज के अध्यक्ष मुकेश सारस्वत ने बताया कि भीतरिया कुण्ड में समाज के सदस्य परिवार के साथ एकत्रित हुए। यहां ठाकुर जी की झांकी सजाई गई तथा विभिन्न कार्यक्रम किए गए।
सारस्वत ने बताया कि इस अवसर पर समाज के परिवारों के लिए खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किए गए। इन कार्यक्रमों में समाज की महिलाएं, बालिकाएं, युवा और पुरुषों ने उत्साह के साथ भाग लिया। कई खेलों में जोर आजमाया और खूब ठहाके भी लगाए। इसके बाद शाम 6 बजे आरती की गई। सामूहिक आरती में बड़ी संख्या में समाज के लोग एकत्रित रहे। आरती के बाद सहभोज किया गया।

Advertisement