29.5 C
Kota
Thursday, October 15, 2026
Home Kota News सारोला ग्राम पंचायत की सरपंच प्रीति झाला की सड़क दुर्घटना में मृत्य

सारोला ग्राम पंचायत की सरपंच प्रीति झाला की सड़क दुर्घटना में मृत्य

सरपंचों सहित क्षेत्रवासियों ने जताया शोक

accident
दुर्घटना स्थल का दृश्य

-दुष्यंत सिंह गहलोत-

कोटा। सुल्तानपुर पंचायत समिति की सारोला ग्राम पंचायत की सरपंच प्रीति झाला की सोमवार को कोटा के नजदीक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई। सरपंच के आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

preeti singh jhala
प्रीति सिंह झाला का फाइल फोटो

सरपंच संघ के प्रदेश प्रवक्ता रफीक पठान बताया कि सरपंच प्रीति झाला अपने पिता रणजीत सिंह झाला के साथ कोटा से गांव जा रही थीं तो बारां रोड पर अचानक सिंघानिया स्कूल के सामने उनका वाहन डिवाइडर से टकरा गया। इस में दोनों पिता और पुत्री घायल हो गए। अस्पताल ले जाने के बाद डॉक्टर ने प्रीति झाला को मृत घोषित कर दिया। उनके पिता का इलाज जारी है। सरपंच के निधन पर सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष मोइजुद्दीन गुड्डू, प्रदेश प्रवक्ता रफीक पठान, सरपंच संघ के ब्लॉक अध्यक्ष इटावा मानवेंद्र सिंह हाडा, सांगोद रविंद्र गुप्ता खेराबाद धर्मराज धाकड़ सुल्तानपुर शिवांगी राठौड़ घनश्याम यादव संजीदा पठान ओम प्रकाश मीणा जगदीश मीणा नंदलाल मीणा सहित सभी सरपंचों ने संवेदनाएं व्यक्त की है।

Advertisement