29.5 C
Kota
Thursday, October 15, 2026
Home Kota Railway कोटा डीआरएम कार्यालय में हिंदी पखवाड़ा का शुभारंभ

कोटा डीआरएम कार्यालय में हिंदी पखवाड़ा का शुभारंभ

rail hindi

कोटा। आज शाम कोटा रेल मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के सभागृह में हिंदी पखवाड़ा वर्ष 2022 का शुभारंभ अपर मंडल रेल प्रबंधक (टी एवं आई) राघवेन्द्र सारस्वत की अध्यक्षता में मां सरस्वती का पूजन और माल्यार्पण कर प्रारंभ किया गया। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रोहित मालवीय ने बताया कि हिन्दी पखवाड़ा 7 अक्टूबर तक तिथिवार कार्यक्रम के अनुसार मंडल में जारी रहेगा। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक (टीएवं आई) राघवेन्द्र सारस्वत के साथ मुख्य परियोजना प्रबंधक विद्युत अभिमन्यु सेठ,अपर मंडल रेल प्रबंधक (ओ एवं ए) मनोज जैन, वित्त सलाहकार अजीत रघुवंशी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. निर्मला गुप्ता एवं सभी शाखा अधिकारी उपस्थित थे। आज के इस हिन्दी पखवाड़ा में अधिकारी वर्ग ने राजभाषा प्रश्न मंच में भाग लिया ।

Advertisement