28.5 C
Kota
Friday, October 16, 2026
Home Kota News सार्वजनिक निर्माण विभाग एवं ग्राम पंचायत ने पानाहेड़ा-आजादपुरा मार्ग से अतिक्रमण हटाया

सार्वजनिक निर्माण विभाग एवं ग्राम पंचायत ने पानाहेड़ा-आजादपुरा मार्ग से अतिक्रमण हटाया

panaheda
जेसीबी मशीन से अतिक्रमण साफ करते हुए

-कृष्ण बलदेव हाडा-
कोटा। उपखण्ड अधिकारी कनवास राजेश डागा के निर्देशन में सार्वजनिक निर्माण विभाग एवं ग्राम पंचायत द्वारा बुधवार को ग्राम पानाहेड़ा से आजादपुरा की सड़क मार्ग से रेवड़ी एवं पत्थर हटाये गये। एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार कनवास एसडीएम ने सार्वजनिक निर्माण विभाग, पंचायतराज एवं ग्राम पंचायतों को निर्देश दिये जाने पर ग्राम पानाहेड़ा से आजादपुरा की सड़क मार्ग से रेवड़ी एवं पत्थर हटाया गया। स्टेट हाईवे से लगती ग्राम पानाहेड़ा से आजादपुरा मार्ग पर रेवड़ी के ढे़र लगे हुये थे एवं सड़क मार्ग पर बबूल के पेड़ भी पर पड़े हुए थे, जिसके कारण राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। उन्होंने बताया कि पूर्व में दिये गये निर्देशों की पालना में सड़क मार्ग से रेवड़ी एवं बबूल हटाये गये। उन्होंने बताया कि अतिक्रमणकारियों द्वारा नहीं हटाने पर पंचायत एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा हटाने की कार्यवाही जारी रहेगी।

panaheda 01
अतिक्रमण साफ करने के बाद ट्रैक्टर में मलबा ले जाते हुए

फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा बैठक 27 को:

राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की क्रियान्विति, विभागीय योजनाओं की प्रगति एवं राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर लम्बित परिवादों के संबंध में विभागवार समीक्षा बैठक एवं सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबन्ध के संबंध में बैठक जिला कलक्टर ओपी बुनकर की अध्यक्षता में मंगलवार 27 सितम्बर को प्रातः 10 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की जायेगी।

जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक को:

जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक जिला कलक्टर ओपी बुनकर की अध्यक्षता में बुधवार 28 सितम्बर को प्रातः 10ः30 बजे कलेक्ट्रेट में आयोजित की जायेगी।

Advertisement