28.5 C
Kota
Thursday, October 15, 2026
Home Kota Railway अरनी का तीसरा वार्षिक अधिवेशन भोपाल में हुआ आयोजित

अरनी का तीसरा वार्षिक अधिवेशन भोपाल में हुआ आयोजित

झीलों की नगरी भोपाल में असोसिएशन ऑफ रेलवे नर्सेज ऑफ इंडिया (अरनी) का तीसरा वार्षिक अधिवेशन सम्पन्न हुआ। सम्मेलन में देश के कोने-कोने से रेलवे नर्सेज ने भाग लिया। सभी रेलवे नर्सेज का उत्साह देखते ही बनता था।

-पी के आहूजा-

(समाजसेवी एवं एक्टीविस्ट)

कोटा। झीलों की नगरी भोपाल में असोसिएशन ऑफ रेलवे नर्सेज ऑफ इंडिया (अरनी) का तीसरा वार्षिक अधिवेशन सम्पन्न हुआ। सम्मेलन में देश के कोने-कोने से रेलवे नर्सेज ने भाग लिया। सभी रेलवे नर्सेज का उत्साह देखते ही बनता था। इस उत्साह को मध्यप्रदेश सरकार के चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास के. सारंग ने उपस्थित होकर चार चाँद लगा दिए। मुख्य अतिथि चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास के. सारँग ने दीप प्रज्वलित कर एवं फ्लोरेंस नाइटिंगेल को माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। मंत्री जी ने दिन रात ईमानदारी से कार्य करने वाले नर्सिंग कर्मियों एवं कोविड के दौरान उनके द्वारा किये गए कार्यों की भूरी-भूरी प्रंशसा की एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

whatsapp image 2022 12 20 at 09.00.46

कार्यक्रम में भोपाल मण्डल की एड़ीएआरएम रश्मि दिवाकर, सीएमएस डॉक्टर अजय डोंगरा, एसीएमएस जबलपुर डॉक्टर निर्मला गुप्ता, एसीएमएस भोपाल डॉक्टर मिश्रा, एएनओ भोपाल ललिता लाल, एएनओ जबलपुर रंजना गुप्ता, डव्लूसीआरईयू के महामंत्री मुकेश गालव, डव्लूसीआरएमएस के महामंत्री अशोक शर्मा, सीनियर डीपीओ दीक्षित, एससी-एसटी यूनियन के महामंत्री पुरषोत्तम आटिया, ओबीसी के नेशनल वर्किंग प्रेसिडेंट सूर्यवंशी के साथ- साथ देशभर से करीब 400 नर्सिंग कर्मी शामिल हुए।
इसी दौरान रिटर्निंग ऑफिसर जोनिल्स मेकवन, वेरोनिका, गोपाल नायक एवं उनकी टीम द्वारा नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी के निष्पक्ष एवं लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव करवाये गये । जिसमें धर्मवीर चौधरी को निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष, सतीश सामोता कोषाध्यक्ष एवं विजय रानी को संघठन मंत्री चुना गया। घेवरचंद अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 60 मतों से हराकर जनरल सेक्रेटरी चुने गए।

whatsapp image 2022 12 20 at 09.00.47
समारोह के दौरान सीनियर डीपीओ दीक्षित द्वारा कबीर जी के दोहों की शानदार प्रस्तुति दी गई। इस दौरान सुरेंद्र बढाला, अशोक मीणा, पुष्पलता, सीमा मुखर्जी, ज्योतिवाला, सुनीता, लेवी जेकब, संगीता, मीनू वर्मा, निर्मल सामोता, धर्मेश चतुर्वेदी, दिनेश बिलोनिया, प्रवीण, अनिल कुमावत, विजय पाराशर, सज्जन सिंह गोदारा, विवेक पटेल, संतोष, जीवन सिंह, बलराम, महावीर मीना, बुध्दि प्रकाश, नवल गोयल, कपिल, पंकज देवरा, अमृत मरेठा, निर्मल चौधरी, हरीश मीना, दमयन्ती यादव, सुदीप, शंकर सोनी, हीरा चन्द, संगीता, इमानुअल, श्रीजीत, शत्रुघन पारीक, अर्जुन राम जाट, श्याम, जयश्री पाल, राधेश्याम, वेंकटेश, जॉन मरांडी, ममता सोनी, सुरेश सुथार, विमलेश श्रंगी, राजकुमार आदि देशभर से आये नर्सिंग कर्मियों ने अपने व्यक्तयव पेश किए। सभी ने संगठित रहने एवं अपने हकों के प्रति जागरूक रहने की प्रतिज्ञा ली ।

Advertisement