33.4 C
Kota
Thursday, October 15, 2026
Home Sports आदिल के शतक के बावजूद इंडियन क्लब 36 रनों से हारा

आदिल के शतक के बावजूद इंडियन क्लब 36 रनों से हारा

whatsapp image 2024 05 24 at 18.20.03
-यूनिक क्लब ने राईवल क्लब को 9 विकेट से हराया 
कोटा। कोटा जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित सीनियर ए डिवीजन लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में आज  यूनिक क्लब व ब्रिलियंट क्लब ने अपने मैच जीते।
कोटा जिला क्रिकेट संघ के कोषाध्यक्ष अनस पठान ने बताया रेलवे ग्राउण्ड पर खेले गये मैच में राईवल क्लब के कप्तान आशिष सक्सेना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया, जिसमें राईवल क्लब ने 35 ऑवर में 8 विकेट के नुकसान पर 139 रन बनाये। जिसमंे सर्वाधिक आशिष सक्सेना ने 44, रणधीर दूबे 28 व दिव्या हाडा ने 22 रनों का योगदान दिया। यूनिक क्लब की ओर से यश चौहान ने 3, सागर मिश्रा व हिमांशु नागर ने 2-2 विकेट व आफताब ने 1 विकेट लिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूनिक क्लब ने ताबड़तोड बल्लेबाजी करते हुए मात्र 13.5 ऑवर में 1 विकेट के नुकसान पर 143 रन बनाकर 9 विकेट से मैच जीत लिया। यूनिक क्लब की ओर से सर्वाधिक तनिष्क लश्कर ने 60 रन, सावन ने नाबाद 39 व सागर मिश्रा ने नाबाद 29 रनों का योगदान दिया। राईवल क्लब की ओर से एक मात्र विकेट रोहन वर्मा ने लिया।
यूनिक क्लब के तनिष्क लश्कर को मैन ऑफ दी मेंच से पुरस्कृत किया गया।
whatsapp image 2024 05 24 at 18.20.04
इसी क्रम में वर्कशॉप ग्राउण्ड पर खेले गये मैच में ब्रिलियंट क्लब के कप्तान राहुल भट्ट ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया, जिसमें ब्रिलियन्ट क्लब ने निर्धारित 40 ऑवर में 3 विकेट के नुकसान पर 237 रन बनाऐ। ब्रिलिंयट क्लब की ओर से राकेश बात्रा ने नाबाद 60, कप्तान राहुल भट्ट ने 55 व अमन गुप्ता ने 50 रनों का योगदान दिया। इंडियन क्लब की ओर से अंलकिृत शर्मा, गणेश हिगंरा व शमीउल हक ने 1-1 विकेट लिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंडियन क्लब के सलामी बल्लेबाजों ने सधी शुरूआत दी परन्तु इंडियन क्लब निर्धारित 40 ऑवर में 9 विकेट के नुकसान पर 201 रन ही बना सकी तथा 36 रनों से यह मैच हार गई। इंडियन क्लब की ओर से शानदार शतक लगाते हुऐ आदिल कुरैशी ने 7 छक्के व 9 चौको की मदद से 104 रन बनायें। दिव्यांश तंवर ने 24 व अहसान खान ने 21 रन बनायें। ब्रिलियन्ट क्लब की ओर से अमन गुप्ता ने 3, सुरज, अशाद व सुमित भाटी ने 2-2 विकेट लिये।
ब्रिलियन्ट क्लब के अमन गुप्ता को मैन ऑफ दी मेंच से पुरस्कृत किया गया।
दिनांक 25 मई 2024 को रेलवे ग्राउंड पर अनन्तपुरा क्रिकेट ऐकेडमी व रेलवे क्लब के मध्य मैच खेला जाऐगा।
Advertisement