33.4 C
Kota
Thursday, October 15, 2026
Home Sports ईशा और महक खेलो इंडिया में करेंगी राजस्थान का प्रतिनिधित्व

ईशा और महक खेलो इंडिया में करेंगी राजस्थान का प्रतिनिधित्व

boxing

कोटा. भोपाल मध्यप्रदेश में 30 जनवरी से 10 फरवरी के बीच आयोजित होने वाले खेलो इंडिया यूथ गैम्स में 30 जनवरी से 4 फरवरी के बीच आयोजित बॉक्सिंग इवेंट में कोटा महाबली स्पोर्ट्स एकेडमी की बॉक्सर ईशा गुर्जर व महक शर्मा राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगी। कोटा बॉक्सिंग एसोसिएशन के सचिव देवी सिंह ने बताया कि ईशा 63 किलोग्राम भार वर्ग और महक 66 किलोग्राम भार वर्ग में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगी। कोटा बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश चौधरी व महाबली स्पोर्ट्स एकेडमी के अध्यक्ष जयनारायण गुर्जर ने बताया कि ये दोनो अंतर्राष्ट्रीय स्तर की बॉक्सर है । उनकी इस उपलब्धि के बाद जिला खेल अधिकारी अब्दुल अजीज पठान, कोटा वूशु एसोसिएशन के अध्यक्ष शिव भगवान गोदारा एनआईएस कोच सूरज गोतम, फुटबाल कोच मधु चौहान ने दोनो बोक्सरो व इनके कोच अशोक गोतम को बधाई देते हुए प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई है।

Advertisement