34.5 C
Kota
Thursday, October 15, 2026
Home Top News कोचिंग सिटी में निकला चंद्रमा, सुहागिनों ने की पूजा अर्चना

कोचिंग सिटी में निकला चंद्रमा, सुहागिनों ने की पूजा अर्चना

चंद्रमा को अर्घ्य दिया और पूजा और आरती की

chand
करवा चौथ पर नीम के पीछे से झांकता चंद्रमा

कोटा। कोचिंग सिटी में गुरुवार को करवा चौथ का व्रत धूमधाम से मनाया गया। सुहागिनों ने चंद्रमा की पूजा अर्चना कर अपने पति की दीर्घायु की कामना की। रात करीब साढे आठ बजे चंद्रमा के दर्शन हुए। इसके बाद महिलाओं ने चंद्रमा को अर्घ्य दिया और पूजा और आरती की।

chanda
करवा चौथ पर चंद्रमा की आरती करते हुए

इससे पूर्व कोटा शहर के सर्राफा बाजार स्थित चौथ माता मंदिर तथा टीचर्स कॉलोनी स्थित चौथ माता मंदिर में दिन भर महिलाओं की दर्शन के लिए भीड लगी रही।

karava
अशोक रोहर पूर्व सरपंच गोदल्याहेडी, अलका गोचर सूर्य नगर ग्रामीण पुलिस लाईन बोरखेडा कोटा

महिलाओं ने चौथ का व्रत कर अपने परिवार की खुशी और सम्पन्नता की कामना की। करवा चौथ को सबसे कठिन व्रतों में माना जाता है। इस दिन सुहागिनें अपने पति की दीर्घायु की कामना में दिन भर भूखी प्यासी रहकर ईश्वर से प्रार्थना करती हैं। दिन भर के पूजा पाठ के बाद रात को चंद्रमा निकलने पर उसकी पूजा और अर्चना करने के बाद व्रत खोलती हैं।

Advertisement