26.9 C
Kota
Saturday, October 17, 2026
Home Kota News कोटा की मधु ललित बाहेती उपाध्यक्ष बनीं

कोटा की मधु ललित बाहेती उपाध्यक्ष बनीं

whatsapp image 2023 03 05 at 19.42.27

-दुष्यंत सिंह गहलोत-

कोटा। अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महिला संगठन का अवॉर्ड फंक्शन एवं उपाध्यक्ष का चयन
रायपुर में हुई तृतीय कार्यकारिणी सभा में किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष आशा माहेश्वरी ने अपने सत्र के उत्कृष्ट कार्यकर्ताओं का सम्मान किया एवं नए सत्र के पदाधिकारियों की घोषणा की जिसमें कोटा की मधु ललित बाहेती को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पश्चिमांचल सर्वसम्मति से चयन किया गया। अवॉर्ड फंक्शन में मधु ललित बाहेती को उमा महेश रत्न गौरव सम्मान से, पूर्वी राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष कुंती मूंदड़ा एवं मंत्री मंजू भराडिया को उत्कृष्ट कार्य गौरव सम्मान, कार्यसमिति सदस्य संतोष तोषनीवाल एवं राष्ट्रीय समिति प्रभारी पुष्पा सोमानी और निर्मला मारू को अनुकरणीय कार्य गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। महिला सेवा ट्रस्ट में योगदान देकर विशिष्ट न्यासी बनने के लिए किरण लड्ढा ( इंडोनेशिया ), कोटा की नीलिमा खुवाल, ऊषा लखोटिया, प्रीती राठी का सम्मान किया गया।

Advertisement