29.7 C
Kota
Thursday, October 15, 2026
Home Kota News धारीवाल ने महापौर मंजू मेहरा की कुशलक्षेम जानी

धारीवाल ने महापौर मंजू मेहरा की कुशलक्षेम जानी

-कृष्ण बलदेव हाडा-

कोटा। राजस्थान के नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल शनिवार को महापौर मंजू मेहरा की कुशलक्षेम जानने के लिए किशोरपुरा स्थित उनके आवास पर पहुंचे।
करीब आधे घंटे तक वहां रूक कर श्री धारीवाल ने महापौर से उनकी इलाज के बारे में जानकारी ली। साथ ही परिवार जनों को भी मुलाकात की। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान गुरूवार को महापौर मंजू मेहरा चोट लगने से घायल हो गई थी। इसके बाद उनको कार्यकर्ताओं इलाज के लिए अस्पताल ले गये जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनको चिकित्सकों ने विश्राम करने की सलाह दी हैं। श्री धारीवाल ने महापौर से वार्ता कर उनकी तबीयत के बारे में जानकारी ली साथ ही इलाज को लेकर भी उन्होंने बातचीत कर कुशलक्षेम जानी।

Advertisement