34.5 C
Kota
Thursday, October 15, 2026
Home Kota News बस्ती में नाले का गंदा पानी भरने से लोग परेशान

बस्ती में नाले का गंदा पानी भरने से लोग परेशान

-दुष्यन्त सिंह गहलोत-

कोटा। नगर निगम कोटा दक्षिण के 100 मीटर दूरी पर राजीव गांधी पाठशाला के पीछे नाला जाम होने से बस्ती में पानी भर गया। पार्षद सलीना शेरी ने बताया की नाला जाम होने की सूचना उच्च अधिकारियों और महापौर राजीव अग्रवाल को दी गई।

शनिवार रविवार छुट्टी का दिन होने से आपातकालीन लेबर का दस्ता नहीं पहुंच सका। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

पार्षद सलीना शेरी ने मांग की है कि लेबर आपातकालीन दस्ता 24 घंटे नगर निगम में मौजूद होना चाहिए जिससे लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

Advertisement